*कटनी ही नहीं अब जबलपुर में भी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार*
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

लोकायुक्त (Lokayukt ) की टीम ने आज 12 अक्टूबर की दोपहर जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया) जबलपुर में छापामार कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड 3 ( बाबू) नीरज मिश्रा उर्फ बबलू को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा। रिश्वत जीपीएफ की राशि निकालने के एवज में मांगी गई थी। आपको बता दें कि कटनी में भी कुछ दिन पहले एक के बाद एक दो बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार हो चुके हैं।लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विनोद आकोटकर पिता बावन राव अकोटकर ने शिकायत दी थी कि उससे जीपीएफ राशि निकालने के एवज में सहायक ग्रेड 3 ( बाबू) नीरज मिश्रा उर्फ बबलू द्वारा रिश्वत मांगी गई है। जिस पर आज 12/ 10/22 को जिला चिकित्सालय विक्टोरिया जबलपुर के लेखा शाखा में दबिश देते हुए बाबू को रंगे हाथों पकड़ा गया।

More Stories
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश