राधेश्याम सोनी बैतूल
मोनू वर्मा की संदिग्ध अवस्था मे मौत, झाड़ियों में मिला शव।

15/10/22 बैतूल : बैतूल शहर के मुर्गी चौक निवासी मोनू वर्मा की उज्जैन में एक थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मौत होना बताया गया है जानकारी के अनुसार मोनू वर्मा विगत कई महीनों से उज्जैन के कंपनी और हॉस्पिटल में गैस सप्लाई व ए सी सुधारने का काम करता था ।
संदिग्ध परिस्थितियों में मोनू का शव झाड़ियों में पड़ा दिखाई देने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी मोके पर पुलिस ने पहुचकर जांच शरू की और अज्ञात शव शिनाख्ती के लिए कई थानों को सूचित किया गया जिले की मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया के संज्ञान में आते ही तापतिष में जिले की पुलिस टीम जुट गई ,वही जांच में मृतक मोनू वर्मा की शिनाख्ती पाई गई , बताया जा रहा है कि मृतक मोनू वर्मा कोठीबाजार के पुराने मटन मार्किट के पास में निवासरत थे वह रोजगार की तलाश में उज्जैन नगर गए थे । फिलहाल मृतक के परिजनों को उज्जैन पुलिस ने शव प्रप्ति के लिए बुलवाया है।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी