कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ कटनी की नई टीम घोषित, युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
कटनी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा प्रकोष्ठ, जिला कटनी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रति आस्था और समाज सेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।
नई टीम का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर किया गया। इसमें राष्ट्रीय संरक्षक आलोक संजर और शशांक श्रीवास्तव की सहमति तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील निगम एवं प्रदेश मंत्री अनूप श्रीवास्तव की अनुशंसा शामिल रही।
जिला युवा अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
वैभव श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
उमंग खरे (एडवोकेट), अर्जित खरे – उपाध्यक्ष
पवन श्रीवास्तव – महामंत्री
आदित्य श्री (एडवोकेट) – महासचिव
रीतेश निगम – सचिव
सौरभ श्रीवास्तव – सह सचिव
विकास श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव – मंत्री
देवांश निगम – मीडिया प्रभारी
जिला युवा अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

More Stories
कटनी जंक्शन के बाहर नशेड़ियों का जमावड़ा, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
रेल यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, कटनी में GRP-RPF और जिला पुलिस की संयुक्त रणनीति तैयार
ऐतिहासिक धरोहर पर भूमाफियाओं की नजर, विजयराघवगढ़ में फिर शुरू हुआ अवैध प्लाटिंग का खेल नियम-कानूनों को ठेंगा, शारदा मंदिर और किले से जुड़ी भूमि पर खुलेआम काटे जा रहे प्लाट