Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा- नहरों से सिंचाई व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्यवाही हो

कृषि मंत्री श्री पटेल ने जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में दिये निर्देश-

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक गुरूवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नहर के टेल क्षेत्र के किसानों को सबसे पहले पानी मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि नहरों से किसानों को सिंचाई के लिये जल प्रदाय व्यवस्था ‘‘टेल टू हेड’’ सिस्टम के आधार पर संचालित की जाए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गहलोत, जिला पंचायत सदस्य श्री ललित पटेल, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन यंत्री श्री रोहित सिसोनिया, अधीक्षण यंत्री जल संसाधन मंत्री श्री आर.आर. मीणा व कार्यपालन यंत्री श्री डी.के. सिंह सहित जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


कृषि मंत्री श्री पटेल ने बैठक में निर्देश दिये कि जल संसाधन विभाग के दोनों कार्यपालन यंत्रियों को सिंचाई के मौसम में नहरों से जल प्रदाय व्यवस्था के दौरान कानून व्यवस्था के लिये पुलिस का गार्ड उपलब्ध कराया जाए। उन्होने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे सिंचाई के दौरान नहरों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग करें तथा जो भी व्यक्ति नहरों की जल प्रदाय व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करें, उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। कृषि मंत्री श्री पटेल ने बैठक में निर्देश दिये कि नहरों में सिंचाई के लिये पानी छोड़ने से पहले नहरों की साफ-सफाई ,3 नवंबर तक पूर्ण कराई जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को अपना मोबाइल नम्बर नोट कराया तथा कहा कि कोई भी समस्या हो तो तत्काल मुझे या संबंधित पुलिस थाने में फोन लगाएं। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री सिंह ने बताया कि नहर से संभवतः 4 नवम्बर शाम को पानी छोड़ा जा सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍