Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ महेंद्र चौहान

काफी अटकलों और समस्याओं के बाद ग्राम पंचायत रातिमाली में नवीन सरपंच गोपाल खराड़ी द्वारा किया गया भूमि पूजन वैसे तो रिकॉर्ड और पासवर्ड को लेकर ग्राम पंचायत रातिमाली के सरपंच गोपाल खराड़ी पद ग्रहण करने के बाद से ही परेशान हो रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नया पासवर्ड जारी किया जिसके बाद अब जाकर सीसी रोड़ का भूमि पूजन किया गया रातिमाली में विकास कार्यों का रोड़ा बना सहायक सचिव दिनेश खराड़ी क्योंकि दिनेश खराड़ी रातीमालि ग्राम पंचायत का वह पावरफुल कर्मचारी है जो अपने दम पर पूरी ग्राम पंचायत चलाता है जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा काफी समय से नीचे से लेकर ऊपरी अधिकारियों को की गई थी किंतु जिसकी सुनवाई लगभग सन 2014 से 2022 तक भी नहीं हो रही है । आखिर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर शिकायत करने के बाद अधिकारी हरकत में आए और नवीन सरपंच गोपाल खराड़ी को ग्राम पंचायत का नया पासवर्ड व जांच का भरोसा दिलाया और कार्य करने के लिए नए सत्र अनुसार कार्य करने की बात अधिकारियों द्वारा कही गई। और रही बात सहायक सचिव दिनेश खराड़ी की तो अधिकारियों द्वारा सहायक सचिव दिनेश खराड़ी को ग्राम पंचायत रातीमाली से हटाकर कार्यालय जनपद रामा में अटैच कर जांच का आसवासन तब दिया गया ।शिकायतकर्ता द्वारा जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई।