पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर



तहसील मुख्यालय उमरेठ से पोआमा मार्ग जो कि जिला मुख्यालय से जुड़ता है इन दिनो बदहाल स्थिति में है। ज्ञात हो कि वर्तमान में मुंगेर कंट्रक्शन कंपनी द्वारा यह पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कि बहुत ही घटिया किश्म का निर्माण कार्य है। निर्धारित मापदण्डों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य मे सामाग्री प्रयोग नहीं कि जा रही। उमरेठ से लेकर जमुनिया जेठू तज सड़क स्थल में बड़े बड़े गिट्टी बिछाई गई है जो कि उस सड़क मार्ग में फिसलन का कारण बन रही है रौजाना उस सड़क से गुजरने वाले गिट्टी युक्त सड़क पर गिर कर जख्मी हो रहे है। बीते दिनो एक तेज रफ्तार कार गिट्टी पर जाकर फिसल कर सड़क किनारे गड्ढे में समा गई जिसमें सवार 3 लोगो के जख्मी होने की जानकारी मिली। सड़क निर्माण कार्य के लिए बिछाई गई गिट्टी पूरी तरह से फेल गयी है जिस कारण सड़क मार्ग में दिन भर धूल उड़ती है जिस कारण सड़क में लगातार हादसे ही रहे है। गौरतलब हो कि सड़क निर्माण कार्य स्थल में रौजाना तराई कराने का नियम है परंतु मुंगेर कंट्रक्शन कंपनी जिला प्रशासन व विभाग व आम जनता को मूर्ख बना रही है। मुंगेर कंट्रक्शन द्वारा जमकर निर्माण कार्य मे लापरवाही बरती जा रही है। गठिया निर्माण कार्य कहे या नियमानुसार पानी तराई, या बेस निर्माण में घठिया सामाग्री का प्रयोग या डायवर्शन मार्ग का निर्माण कार्य। सरल शब्दों में कहा जा सकता है मुंगेर कंट्रक्शन आम जनता से लेकर राज्य सरकार तक को ठग रही है। आम जनता का सड़क मार्ग में गिरकर जख्मी होना आम सा हो गया है। रोजाना इस सड़क से गुजरने वाले हजारों नागरिक मुंगेर कंट्रक्शन कम्पनी का शिकार हो रहे है।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री नीलोत्पल का कोल्हापुर तबादला;श्री एम. रमेश नए पुलिस अधीक्षक….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल नेतृत्व मे असामाजिक तत्व द्वारा ग़लत सूचना,के लिए एक बड़ी चेतावनी….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा नक्सली स्मारकों उध्वस्त कर उसी जगह शहिद पोलीस जवान के स्मारक जीवंत बनाए रखने के लिये सफल प्रयास जारी…..