शकील खान रिपोर्टर



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाकानेर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी की हड़ताल का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है,
जिससे मरीज असुविधा से परेशान होते हुवे भी नज़र आएं है
ऐकर-
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सेकडो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरू की। इस हड़ताल में मनावर, गंधवानी, बाकानेर और सिंघाना के कर्मचारी शामिल है। संघ के कर्मचारियों ने सुबह से ही मनावर के सिविल अस्पताल के गेट पर महिला कर्मचारी अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर धरना और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया जा रहा है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल से सभी शहरी ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सीधा असर हुआ है। हड़ताल से सिविल अस्पताल की OPD से लेकर सरकारी योजनाओं के भुगतान, लैब रिपोर्ट का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ ने समान कार्य, समान वेतन और नौकरी से बाहर किए गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाकानेर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी की हड़ताल का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है,
जिससे मरीज असुविधा से परेशान होते हुवे भी नज़र आएं है
साथ ही साथ धार जिले के ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। उमरबन विकासखंड का सबसे बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाकानेर डॉक्टर विहिन होने से आसपास के लगभग 150 गांवों के हजारों लोग इलाज संबंधी परेशानियों से गुजर रहे हैं। पूर्व में यहां पदस्थ डॉ. ब्रह्मराज कौशल धरमपुरी चले गए हैं, जबकि डॉ. नीलेश पाटीदार, डॉ. शुभम जायसवाल, डॉ. तरुणा भारद्वाज ने त्याग पत्र दे दिया है।
डॉ वीरेंद्र धारवे प्रखंड चिकित्सा अधिकारी से वन्दे भारत संवादाता ने जब बात की और पूछताछ कि तो उन्होंने बताया कि विगत 3 से 5 माह से डॉक्टरों की कमी होने के कारण मरीजों को असुविधा हो रही है इसके लिए उन्होंने 2 से 3 आवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी लिखे हैं साथ ही साथ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हीरालाल अलावा जी ने भी कुछ दिनों पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को भी एक आवेदन लिखा था जिसमें लिखा था की स्वास्थ्य केंद्र बाकानेर में जल्द से जल्द डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए….
लेकिन 10 से 12 दिन होने मैं आ गए है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की नियुक्ति नहीं हुई है..
अब देखना यह है कि न्यूज़ लगने के बाद में किस प्रकार अधिकारी एक्शन लेते हैं..

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*