एस पाटीदार रिपोर्टर



नारायण सेवा धाम समिति मनावर द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। दाहोद के दृष्टि नेत्रालय के डॉक्टर अक्षत द्विवेदी एवं दिनेश परमार ने 41 मरीजों का परीक्षण कर 32 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए निःशुल्क वाहन से दाहोद भेजा गया । उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रति माह के द्वितीय रविवार को निःशुल्क नेत्र सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। निलेश पाटीदार द्वारा मरीजो को फल एवम नास्ता करवाया गया। सहायक नेत्र चिकित्सक डॉ पाल ,समिति के रमेश कुशवाह, जगदीश पाटीदार अध्यापक, प्रह्लाद मंडलोई का सहयोग रहा।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया