पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी। भारतीय जनता पार्टी कटनी जिलामहिला मोर्चा की कामकाजी बैठक में जिले के प्रभारी संजय साहू एवं कटनी जिले के अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी की अध्यक्षता में एवं विजयराघव गढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में नगर निगम चुनाव में महापौर पद की निर्दलीय प्रत्याशी रही सूफिया रफीक खान ( ताजुल निशा )ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन सोगानी एवं महिला मोर्चा प्रभारी अंकिता तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की कमल शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया महामंत्री श्रीमती ज्योति दीक्षित, उपाध्यक्ष शमीम बानो, के साथ सभी बहनों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सदस्यता दिलाए जाने पर सुफिया ने उपस्थित भाजपा पदधिकाइयों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

More Stories
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
कटनी में एससी–एसटी छात्र संघ का प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार