Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर


गवली समाज के आराध्य देव कहे जाने वाले संत सिंगाजी महाराज के निशानों का नगर भ्रमण ढोल ताशे और डीजे के साथ किया गया ।
नागलवाड़ी में पिछले लगभग 2 माह से संत सिंगाजी के निशानों को घर घर ले जाकर पूजा अर्चना के साथ भजन भक्ति की जा रही थी ,जिसमे आज सिंगाजी के निशान का नगर भ्रमण किया गया

और रात 8 बजे होगी भजन संध्या आयोजन ।
श्री गेंदा महाराज ने बताया की
संत सिंगाजी के मामा के घर से आए निशानों नागलवाड़ी में पिछले 2 माह से लाए गए है जिनका आज नगर भ्रमण हुआ और गवली धर्मशाला में निशान को रखा जायेगा और गवली धर्मशाला में रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन भी होगा सोमवार को दोपहर के 3 बजे से विशाल भंडारा भीकिया जाएगा उसी दिन रात्रि के भगवान सिंगाजी महाराज के निशानों का चोला निकाला जाएगा और रात्रि फिर भजन किए जायेंगे ।
उन्होंने बताया की सिंगाजी को 3 निशान चढ़ाए जाते हैं। लाल व सफेद रंग में संत सिंगाजी, पीले रंग में संत दलु महाराज के निशान रहते हैं। निशान को गवली धर्मशाला में आज घर रखा गया। आज नगर भ्रमण भी कर गया ,जहा गवली समाज के स्वजातीय बंधुओं के साथ-साथ अन्य समाज के भक्त भी नगर भ्रमण में नाचते झूमते नजर आए ।
ग्रामीणों द्वारा निशानों की सेवा व भजन कीर्तन कर पूजन की और जगह जगह पर जगह जगह पर इस यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया गया।