मोहन शर्मा रिपोर्टर



म्याना में होलिका दहन के मौके पर म्याना में कई स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया एवं सभी ने घर घर होली जलाई, सदर बाजार होलिका दहन पर अशोक भार्गव एवं सरपंच जयनारायण सोनी के साथ पूजन करके ग्रामीणों के साथ होलिका दहन किया गया इस बार होलिका की प्रतिरूप महाकाल समिति की ओर से बनाया गया, इसी प्रकार पाएगा मोहल्ला में भदोरिया परिवार की ओर से होलिका दहन का आयोजन किया गया, थाना प्रांगण में थाना प्रभारी विपन्द्र सिंह चौहान के द्वारा पूजन करके होलिका दहन की गई, हनुमान चौराहे मंदिर पर अभय व्यास एवं अन्य ग्रामीण जनों के साथ पूजन करके होलिका दहन किया गया इसके बाद दहन स्थल से अग्नि ले जाकर सभी लोगों ने प्रसन्न मुद्रा के साथ अपने अपने घरों में बनाई गई मलारीयों के माध्यम से होलिका दहन किया गया एवं सुख शांति की कामना की गई

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है