
महिला ने अपने प्रेमी के कहने पर अपनी ही बेटी के 11 माह के पुत्र (नाती) का अपहरण कर लिया और प्रेमी के साथ लेकर इंदौर चली गई। यह सब महिला ने प्रेमी के कोई संतान न होने पर वारिस की चाह के मद्देनजर यह हरकत की। अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती का यह मामला है। पुलिस ने इंदौर पहुंचकर विवेचना की फिर पता चला कि बच्चे को लेकर बड़वानी ले जाया गया है, जहां से पुलिस ने तीनों को खोज निकाला और दोनों आरोपितों को बच्चे के अपहरण के मामले में जेल भेज दिया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया फरियादिया रानू पनिका पति प्रेमदास पनिका निवासी वार्ड पांच पुरानी बस्ती कोतमा के द्वारा थाना कोतमा में इस आशय की सूचना दी गई थी कि फरियादिया की मां (गुड्डी) जो अपने पति को छोड़कर प्रेमी आसाराम के साथ रहती हैं। सुबह-सुबह पहुंची और अपने नाती आर्यन को जबरन लेकर चली गई। मामला नवजात शिशु का होने के कारण अत्यंत संवेदनशील प्रकृति का था।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया