
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रमजान के महीने में अपने
घर के अंदर एक परिवार तरावीह की नमाज पढ़ रहा था. आरोप है कि बजरंग दल के नेता अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ उस मकान पर पहुंचे और नमाज पढ़ने को लेकर आपत्ति जताने लगे और हंगामा किया. इस मामले में पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने परिवार को नमाज पढ़ने से रोक दिया
और 10 लोगों को शांति भंग करने की आशंका में नोटिस भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मकान को लेकर कुछ विवाद था जिसे लेकर कुछ लोगों ने इसे मुद्दा बनाया था.

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया