लोकेशन /सागर
28/03/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

स्लंग/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पात्रताधारी हितग्राही महिला आवेदकों के आवेदन दर्ज कराने की प्रक्रिया जिले में तेजी से जारी है। कलेक्टर दीपक आर्य ने संबंधितों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि कार्यक्षेत्रों की सभी आईडी लॉगिग अनिवार्यतः हो।
कलेक्टर आर्य ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पात्रताधारी हितग्राहियों के आवेदन भरने में किसी भी प्रकार की दिक्कते उन्हें न आए, इस का विशेष ध्यान रखा जाए। केन्द्रों पर निर्धारित संख्या में ही आवेदकों को आमंत्रित किया जाए ताकि अनावश्यक रूप से विलम्ब न हो। उन्होंने कहा कि पोर्टल क्रियाशील है, अतः अधिक से अधिक एक आवेदन दाखिल करने में पांच मिनिट से अधिक का समय नही लगता है।
कलेक्टर दीपक आर्य ने सभी जनपदो व निकाय स्तर पर एक-एक कंट्रोल रूम संचालित करने के निर्देश दिए है। कंट्रोल रूम में अधिकारी, कर्मचारियों को दायित्व सौंपे जाएं। जिन अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा आईडी लॉगिग नहीं की जाती है, उनकी जानकारी संबंधित कंट्रोल रूम को हो। उनके द्वारा वरिष्ठों को अनिवार्यतः अवगत कराया जाए ताकि लॉगिग नहीं करने वालो के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। इस कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित जनपद पंचायत के सीईओ को जबकि शहरी क्षेत्र में नगरपालिका अधिकारी को उपरोक्त दायित्व सौंपा गया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है