




ग्वालियर: 04.04.2023 – आज श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु,भापुसे द्वारा प्रातः 11ः30 बजे झांसी रोड स्थित कार्यालय में डीआईजी ग्वालियर रेंज का पदभार ग्रहण किया गया। नवागत डीआईजी ग्वालियर द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कार्यालयीन स्टॉफ से उनका परिचय प्राप्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल, अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया एवं सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे उपस्थित रहें और उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा नवागत डीआईजी ग्वालियर रेंज का स्वागत किया गया। नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों से जिले में कानून व्यवस्था तथा अपराधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
राज्य शासन द्वारा दिनांक 25.03.2023 को जारी आदेश में श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु,भापुसे को डीआईजी ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया था। नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक इसके पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक एसएएफ(सेंट्रल रेंज) भोपाल के पद पर पदस्थ थीं। जिनके द्वारा आज दिनांक 04.04.2023 को राज्य शासन के आदेश के अनुक्रम में डीआईजी ग्वालियर रेंज का विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु,भापुसे वर्ष 2007 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है