Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

प्रबंध संचालक सह आयुक्त मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने दी कलेक्टर को बधाई

कटनी। कृषि प्रधान भारत देश में कृषि अवसंरचना में सुधार के क्रम को प्रोत्साहित करने एवम् वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना में कटनी जिले द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने पर प्रबंध संचालक सह आयुक्त मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की सराहना की गई है। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर श्री प्रसाद को शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि इस एआईएफ योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश समूचे देश में प्रथम स्थान पर है।
जिले ने प्राप्त किया 82 प्रतिशत लक्ष्य
एआईएफ योजना के तहत कटनी जिले को वर्ष 2022-23 के लिए करीब 52 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। जिसके विपरीत जिले द्वारा करीब 82 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करते हुए 43 करोड़ की राशि का ऋण बैंकों द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है।
वर्ष 2023-24 के लिए मिला 53 करोड़ का लक्ष्य
कटनी जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन के मद्देनजर जी वी रश्मि प्रबंध संचालक सह आयुक्त मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा कटनी जिले को वर्ष 2023-24 के लिए 53 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। जिला स्तर पर इस योजना के संचालन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला निगरानी समिति को इस योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। योजना के जिले में सफल संचालन और व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति की नियमित बैठक आयोजित करने, हितग्राही चयन के लिए समय समय पर शिविर लगाने और कार्यशाला आदि आयोजित करने के निर्देश देते हुए इस योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को मिल सके यह सुनिश्चित करने कहा गया है।