Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अब तक 1700 से अधिक विद्यार्थी ले चुके प्रवेश

कलेक्टर के मार्गदर्शन और सतत मॉनिटरिंग से बेहतर हुई व्यवस्थाएं

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी। जिले में संचालित सीएम राइज स्कूलों में कलेक्टर अवि प्रसाद के मार्गदर्शन और निर्देशन शिक्षण व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के समस्त सीएम राइज स्कूलों की कुल सीटों में से 1700 से अधिक सीटों पर विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश लिया जा चुका है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में माह जून और जुलाई में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश लेने की संभावना है। सीएम राइज स्कूलों में शिक्षण और अध्यापन व्यवस्था को बेहतर और सुलभ बनाए जाने के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है, साथ ही सभी अभिभावकों से किसी भी अफवाह में न आने की अपील भी की गई है।
व्यवस्थाओं को लेकर डीईओ से मांगा प्रतिवेदन
सीएम राइज स्कूल में व्यवस्थाओं को लेकर मिल रही शिकायत के मद्देनजर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया था। जिसमें शिक्षण, अध्यापन, बुनियादी सुविधाओं और परिवहन व्यवस्था के संबंध में जानकारी मांगी गई थी।
कई स्कूलों में निर्धारित सीटों से अधिक विद्यार्थी
डीईओ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि जिले में संचालित कुछ सीएम राइज विद्यालयों में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थी प्रवेश कर चुके हैं तो कई में जून -जुलाई माह में अधिकांश विद्यार्थियों के प्रवेश लेने की संभावना है। सीएम राइज स्कूल करेला, कारीतलाई और कटनी में जहां निर्धारित क्षमता के मुकाबले अधिकांश सीट भर चुकी हैं। तो वहीं बड़वारा, रीठी और बहोरीबंद में खाली सीटों के जून जुलाई माह में भरे जाने की संभावना है।
अप्रैल माह में नियुक्त हुए 56 नवीन शिक्षक
सीएम राइज विद्यालयों में जिला अंतर्गत इस सत्र में 56 नवीन शिक्षकों की नियुक्ति अप्रैल माह में हुई है। जिससे शिक्षकों की संख्या बढ़ने से शिक्षण व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं अधिकांश सीएम राइज स्कूल या तो पूर्व से संचालित मॉडल स्कूल भवन में संचालित हो रहे हैं या ऐसे भवनों में जिसमें लगभग सभी सुविधाएं हैं। वहीं निर्माणकार्य भी निरंतर जारी है।
परिवहन के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रचलन में
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर जिले के सभी सीएम राइज विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था किए जाने हेतु टेंडर किया जाना है। टेंडर प्रक्रिया प्रचलन में होने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई है। साथ ही परिवहन व्यवस्था के लिए शासन स्तर पर भी प्रयास जारी हैं। विद्यालय में 75 फीसदी से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के खाते में धन राशि देकर पालकों की देखरेख में परिवहन व्यवस्था को सुलभ करने प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही विद्यार्थियों में स्कूल आने की प्रवृति को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कलेक्टर कर रहे सतत मॉनिटरिंग
प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य देने के लिए प्रारंभ किए गए सीएम राइज विद्यालयों का जिले में बेहतर संचालन सुनिश्चित करने कलेक्टर अवि प्रसाद सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही समय समय पर इन स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा लिया गया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम राइज स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर कोई समझौता न किया जाए। बेहतर प्रबंध कर सुनहरा भविष्य देने के प्रदेश शासन के उद्देश्य को सार्थक किया जाए।