पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


सुशासन सप्ताह दौरान ग्राम भ्रमण में पहुंचे कलेक्टर से बच्चों ने की थी मांग
कटनी। ग्राम कारीतलाई के बच्चों के पास अब गांव में ही एक खेल का व्यवस्थित मैदान है और खेलने के लिए पर्याप्त खेल सामग्री। यह सब संभव हो पाया है कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की पहल और निर्देश पर। सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम कारीतलाई पहुंचे कलेक्टर श्री प्रसाद से उस वक्त गांव के बच्चों ने गांव में खेल मैदान की मांग करते वक्त ये सोचा भी नहीं था कि उनकी मांग इतनी जल्दी पूरी होकर साकार रूप ले लेगी।
जिन हाथों ने सौंपा था ज्ञापन, आज उन्हीं हाथों में है खेल सामग्री
मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर वर्ष 2022 के अंतिम माह में मनाए गए सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अंतर्गत कलेक्टर श्री प्रसाद कारीतलाई पहुंचे थे, जहां उनसे गांव के बच्चों और युवाओं ने गांव में खेल मैदान की मांग की थी। जिसे जल्द पूरा करने कलेक्टर श्री प्रसाद ने आश्वासन दिया था और इस आश्वासन को पूरा भी कर दिखाया।
सीएसआर से कराया गया निर्माण
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा सांघी कंपनी को सीएसआर मद से कारीतलाई गांव में खेल मैदान विकसित करने के निर्देश दिए गए। निर्देश के परिपालन में सांघी कंपनी ने 4 माह के भीतर गांव में मैदान विकसित कर दिया और सीएसआर मद से ही गांव के बच्चों और युवाओं के लिए खेल सामग्री भी भेंट की। जिससे अब गांव में बच्चों से लेकर युवा खेल आयोजन कर स्वास्थ्य वर्धन और मनोरंजन कर रहे हैं।

More Stories
जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर 5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त
उद्योग विभाग में ‘बाबू’ बना बॉस! समय-नियम बेबस, दफ्तर में चलता ‘आराम तंत्र
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल