पं संदीप शर्मा रिपोर्टर




पूरे देश से मिल रहा उत्साहजनक प्रतिसाद
तीसरे दिन बहोरीबंद की कशिश बनी विजेता, दूसरी बार रिचा ने जीता पुरुस्कार
कटनी। कटनी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, भौगोलिक इतिहास सहित कला, खेल, मनोरंजन आदि विभिन्न विशेषताओं को बारीकी से जानने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “कटनी को जानें” ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को लोगों का अच्छा प्रतिसाद देखने मिल रहा है। कटनी जिले के साथ साथ प्रदेश के तमाम छोटे बड़े जिलों और दूसरे राज्यों तक से प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेकर वो न सिर्फ कटनी को जान समझ रहे हैं बल्कि पुरुस्कार भी जीत रहे हैं। यूं तो प्रतियोगिता का यह क्रम सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोड़कर आजादी के अमृत महोत्सव 15 अगस्त तक जारी रहेगा , लेकिन कटनी के विषय में कहीं कोई जानकारी चूक न जाए, इसके लिए प्रतिभागी बार बार बिना रुके इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी और इनटेक चैप्टर कटनी के सहयोग से आयोजित यह ऑनलाइन प्रतियोगिता प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जहां उपयोगी साबित हो रही है तो वहीं घर बैठी महिलाओं के लिए फुरसत के क्षणों में कटनी के संबंध में जानकारी बढ़ाने का एक मौका।
सरदार रामबोल के पराक्रम और वीरांगना नयनी देवी के बलिदान से हुए रूबरू
प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रतिभागी कैमोर युद्ध, सरदार रामबोल के महान पराक्रम और वीरांगना नयनी देवी के बलिदान से परिचित हुए। उन्होंने विजयराघवगढ़ रियासत और उसे बचाने किए गए संघर्षों को बारीकी से जाना। प्रतियोगिता के तीसरे दिन के विजेताओं में कशिश नामदेव बहोरीबंद ने प्रथम, अर्चना त्रिपाठी दुबे कॉलोनी कटनी ने द्वितीय, सुमन पांडे जागृति कालोनी ने तृतीय और रिचा नामदेव वैदिक सिटी ने चतुर्थ स्थान हासिल कर क्रमशः 1000, 500, 300 और 200 रुपए का पुरुस्कार जीता। जिन्हें कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा पुरुस्कार राशि का चैक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतिभागी रिचा नामदेव निवासी वैदिक सिटी उन खुशकिस्मत विजेताओं में है जिन्होंने लगातार 3 दिन में 2 बार चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के चौथे दिन भी सरदार रामबोल के पराक्रम और वीरांगना नयनी देवी के बलिदान से शामिल विषय पर आधारित 10 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए हैं, जिनका जवाब आज रात 12 बजे तक सबमिट किया जा सकता है। प्रतिभागी http://katni.nic.in/event/कटनी-को-जाने-प्रतियोगिता लिंक पर जाकर या प्रतियोगिता के क्यूआर कोड को स्कैन कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।

More Stories
होली पर्व पर निगम प्रशासन से संबंधित व्यवस्थाओं को पूर्ण करानें निगमायुक्त नें अधिकारियों को सौपे दायित्व
निगम की राजस्व वसूली हेतु गठित सामूहिक दल उतरा वार्डों में बड़े बकायादारों से डोर टू डोर संपर्क कर वसूली के प्रयास हुए तेज
कटनी में 28 फरवरी को निकलेगी भव्य प्रथम निशान यात्रा, गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष