17 मरीजो को निःशुल्क आपरेशन हेतु दाहोद भेजा गया।




लोकेशन :- मनावर।
विओ :- नगर के सिविल अस्पताल मनावर मे प्रति माह के द्वितीय रविवार को नारायण सेवा धाम समिति के तत्वाधान मे दृष्टि नेत्रालय दाहोद के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण का शिविर लगाया गया। 25 मरीजों का पंजीयन कर नेत्र परीक्षण किया गया ।जिसमें से 17 मरीजों को मोतियाबिंद के लिए नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु चयनित कर दृष्टि नेत्रालय दाहोद वाहन से भेजा गया। मरीजों को दवाई ,चश्मे एवम खाने की व्यवस्था निःशुल्क की गई। स्वर्गीय रोहिणी व्यास की स्मृति में आशीष व्यास द्वारा मरीजो को बिस्कुट, केले,दूध की व्यवस्था की गई। ।
शिविर में नारायण सेवा धाम समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र कुशवाह, सचिव अध्यापक जगदीश पाटीदार,प्रह्लाद मंडलोई ,गौरव ठाकुर का सहयोग रहा।सहायक नेत्र चिकित्सक डॉ .पाल, डाॅ . दिनेश परमार, डाॅ .जान कट्टार,
आदि ने जांच की । डाॅक्टरो द्वारा अपनी निरन्तर सेवाऐ देने से उतसाहित प्रेस क्लब मनावर द्वारा विगत दिनों ससम्मान पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई थी।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*