Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

•शिकायतों पर कलेक्टर ने जांच कराकर मांगे प्रतिवेदन
• निर्माण कार्यों में हीलाहवाली बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी
कटनी। जिले में निर्माणाधीन शासकीय भवनों जैसे छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, आवास सहित अन्य निर्माण कार्यों में हीलाहवाली न बरतने और समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा निरंतर जारी किए गए हैं, साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं इन निर्माणकार्यों पर सतत नजर रखे हुए हैं। निर्माण संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर उनका तत्काल निदान भी किया जा रहा है।
अगले माह पूर्ण हो जायेगा बरही में शासकीय आवास निर्माण
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा द्वारा एफ, जी और एच टाइप के क्रमशः 2-2 आवास का निर्माण स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में किया जा रहा है। विगत 3 वर्षों से जारी इस निर्माण कार्य के पूर्ण न होने के संबंध में प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इस संबंध में सीएमएचओ डॉ प्रदीप मुड़िया से जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया। निर्देश के परिपालन में की गई जांच में पता चला कि उक्त निर्माण कार्य का आदेश 3 जून 2020 को जारी हुआ था। मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन एवम् सब इंजीनियर स्थानीय कार्यालय द्वारा आगामी 25 जून 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाने की जानकारी प्रदान की है।
तीव्र गति अस्पताल भवन का उन्नयन कार्य करने निर्देश
इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में 30 बिस्तर के अस्पताल भवन का उन्नयन कार्य धीमी गति से किए जाने की शिकायत सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रदीप मुड़िया को जांच कर तीव्र गति से कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के परिपालन में सीएमएचओ डॉ मुड़िया द्वारा परियोजना यंत्री लोक निर्माण विभाग परियोजना क्रियान्वयन ईकाई कटनी से जानकारी मांगी गई। जिसमें अवगत कराया गया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में 30 बिस्तर के अस्पताल भवन के उन्नयन का कार्य प्रगति पर है तथा जून 2023 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
ग्रीष्मकालीन अवकाश उपरांत शुरू होगा नवीन छात्रावास
स्लीमनाबाद में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए जाने के बाद भी छात्रावास प्रारंभ न होने संबधी प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र से जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देश दिए गए। निर्देश के परिपालन में डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त छात्रावास पूर्ण हो चुका है, जिसमें नल जल और विद्युत की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश की वजह से छात्रावास प्रारंभ नहीं किया गया है। अवकाश समाप्ति उपरांत छात्रावास विधिवत रूप से प्रारंभ किया जाएगा।
अधूरी सड़क को पूर्ण कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश
बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम मटवारा में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना के कार्य के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क का पुनः निर्माण न कराए जाने से लोगों को हो रही परेशानी की शिकायत सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कार्यपालन यंत्री पीएचई को जांच कराकर उक्त निर्माण कार्य पूर्ण कराने निर्देशित किया गया था। जिस पर विभाग द्वारा संबंधित ठेकेदार को आवागमन की सुविधा के मद्देनजर पाइप लाइन डालने के उपरांत गड्ढों को भरने और सड़क पुनर्निमाण के आदेश दिए गए है।