पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कार्यवाही ना होने पर बजरंग दल करेगा बाल केंद्र के अंदर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ…!!
विगत दिनों कटनी झिंझरी स्थित बाल केंद्र मे राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की केंद्रीय टीम द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान हिंदू बच्चो को जबरदस्ती दूसरे धर्म की किताब पढ़वाने एवं प्रार्थना कराने का विषय संज्ञान में आया था जो कि सीधा-सीधा धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है इस पूरे घटनाक्रम को बाल अधिकार आयोग ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल माधव नगर थाने में दोषियों खिलाफ एफ.आई. आर. दर्ज कराई थी जो की जांच में मामला चल रहा है, इसी घटनाक्रम को देखते हुए आज विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर 7 दिवस के अंदर दोषियों पर कार्यवाही करते हुए सभी को जेल भेजने की मांग की गई…//
विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संबंधित घटनाक्रम में प्रशासन से सात दिन के अंदर जांच टीम बनाकर दोषियों को जेल भेजने की मांग की है की है….
जारीकर्ता:-विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कटनी

More Stories
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की अहम बैठक 26 मार्च को, पत्रकार हितों पर होगी मंथन
रीठी थाना पुलिस ने दबोचा शातिर वाहन चोर, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ कटनी की नई टीम घोषित, युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी