Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन=जैसी नगर
दिनांक 02=06=23

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

सागर जिला के सुरखी विधानसभा क्षेत्र में
कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही नारी सम्मान योजना के तहत सुरखी विधानसभा में प्रदेश सचिव विनोद यादव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम जैसीनगर, बरोदा, हिन्नौद, सेमरा गोपालमन, हडा, गेहूंरास, कंदेला, भजिया सहित अनेक गांवों में जाकर नारी सम्मान योजना के तहत फार्म भरवाऐ जा रहें हैं।
जैसा कि विदित है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य को लेकर वचन दिया है कि अगर मप्र में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो प्रदेश की जनता को पांच बड़ी सौगातें दीं जाएंगी। कमलनाथ ने अपने वचन पत्र में किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने, महिलाओं को नारी सम्मान योजना में 1500 रुपया प्रति महीना देने, महिलाओं को 500 रुपए में घरेलू सिलेंडर उपलब्ध कराने, विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री एवं 200 यूनिट बिजली का बिल का आधा पैसा करने की घोषणा की है।
इसी उद्देश्य को लेकर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव गांव और एक-एक घर घर में जाकर कमलनाथ जी के वचनों को साकार एवं जन-जन तक पहुंचाने लिए फार्म भरकर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। महिलाएं घरों से बाहर निकलकर यथोचित जानकारी उपलब्ध करा रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी कमलनाथ के वचनों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि महिलाओं को विश्वास है कि कमलनाथ जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं।इस कार्य को अनिल सोनी,अशोक भारद्वाज, प्रभु मिश्रा, हल्लू पटेल, मुकेश राजपूत, अशोक घोषी, प्रमोद पटेल, तुलसीराम घोसी, पुष्पेन्द्र सिंह,रामजी रजक सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बखूबी निभा रहे हैं।