Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



कटनी। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे भाजपा द्वारा विभिन्न मोर्चो मे कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसमे भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओ के सम्मान मे महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाना है जिसकी रूपरेखा के लिए आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कटनी में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका जैन के नेतृत्व मे आज 50 महिलाओ ने महिला मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओ के लिए किये गये कार्यों की सराहना की एवं कहा कि यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जिस प्रकार लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महिलाओ को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए जो प्रयास किये गये है वो सराहनीय है जिससे प्रभावित होकर सभी महिलाओ ने हर्ष के साथ भाजपा महिला मोर्चा का दामान थामा है एवं आगामी महिला सम्म्मेलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति पर और सेकड़ो महिलाये भाजपा महिला मोर्चा का दामन् थमेगी एवं सदस्यता ग्रहण कर भाजपा को सशक्त करेगी इस दौरान भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका जैन ,जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जैन सोगानी, गीता गुप्ता, किरण जैन अंकिता तिवारी, सपना सरावगी, ज्योति दीक्षित, उषा पांडेय, पार्वती तामिया, मधु अग्रवाल, मनीषा प्यासी के साथ सेकड़ो महिलाये उपस्थित रही।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन ने अपनी नाराजगी की खबरों को निराधार बताया एवं कहा कि वह भाजपा उनका परिवार है और परिवार से कभी अलग नहीं हो सकतीं। किसी और पार्टी में जाने का तो सवाल ही नहीं।