पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी। जिला आबकारी अधिकारी आरके बघेल ने बताया कि कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर शराब के अवैध निर्माण, परिवहन, भंडारण और विक्रय को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने बहोरीबंद के घुघरा, छपरा, कैमोरी, रैपुरा करहिया, मतवारी और कटनी के ाडाहार, मछरियाडेरा, निमियाहार, जुहला, सुर्खी टेंक के दबिश देते हुए 1820 किलो ग्राम महुआ लाहन और 32 लीटर अवैध शराब जब्त की है। जब्त किए गए महुआ लाहन और शराब की कीमत करीब 1 लाख 6 हजार रुपए आंकी गई है।
कार्रवाई में आबकारी विभाग के अभिषेक सिह बघेल, मोना दुबे, केशव प्रसाद उईके, एसडी सिंह, महेन्द्र कुमार शुक्ला, केके पटेल, शिवमूरत नामदेव, राजेश गौटिया, चन्द्र प्रकास त्रिपाठी, वीणा ब्रम्हवंशी, एसडी सिंह, महेन्द्र कुमार शुक्ला, केशव प्रसाद उईके, शिवमूरत नामदेव, कैलाशनाथ नामदेव, राम सिंह भूमिका रही।

More Stories
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार
कटनी महर्षि विद्या मंदिर ने बढ़ाई परिवहन सुविधा, टाटा की दो नई बसें शामिल
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*