पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*साथ ही कल्याणी पेंशन योजना भी स्वीकृत*
कटनी। पति की मृत्यु उपरांत संबल योजना अंतर्गत सहायता राशि के लिए दर दर भटक रही महिला जब अपनी समस्या लेकर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के पास पहुंची…तो कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उसकी समस्या का न सिर्फ तत्काल निराकरण कराया गया बल्कि उसे कल्याणी पेंशन योजना से भी लाभान्वित किया गया।
उल्लेखनीय है कि अपने पति पप्पू कचेर निवासी ग्राम पड़रिया कि असमय मृत्यु उपरांत संबल योजना के तहत अनुग्रह राशि प्राप्त करने उसकी पत्नी रोशनी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन अपनी समस्या का कोई हल न होते देख आवेदिका रोशनी द्वारा इसकी शिकायत कलेक्टर श्री प्रसाद से की गई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटनी को प्रकरण की जांच कर सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। निर्देश के पालन में सीईओ जनपद पंचायत कटनी द्वारा कल्याणी रोशनी को 5 हजार रुपए अंत्येष्टि सहायता राशि और दो लाख रुपए अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आवेदिका की कल्याणी पेंशन योजना स्वीकृत की जा चुकी है।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत