कटनी से दुखद खबर
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत
कटनी जिले के औद्योगिक नगरी कैमोर थाना क्षेत्र के बमनगंवा स्कूल में अध्ययनरत कक्षा पांचवी के छात्र राजकुमार बर्मन पिता महेंद्र बर्मन की बाउंड्री वॉल गिरने से उसमें दबकर दुखद मौत हो गई। बताया जाता है की बाउंड्री वॉल गिरने के बाद घायल छात्र राजकुमार को विजयराघवगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान कुछ समय के बाद उसकी मौत हो गई। समाज सेवी एवं अधिवक्ता ब्रह्म मूर्ति तिवारी ने घटना की सूचना कटनी कलेक्टर
आशीष तिवारी को दी। कलेक्टर ने मौके पर एसडीएम को भेजने और आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है। इस घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।शासकीय बमनगंवा स्कूल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार गिरने से जिस बच्चे की मौत हुई है उसकी मां फुल्की का ठेला लगाकर गुजर बशर करती है, जबकि बच्चे के पिता का एक वर्ष पूर्व ही निधन हो गया था,जिसकी वजह से
मां ही घर को चलाती है।साथ ही यह भी सूचना प्राप्त हो रही है कि जब स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस को फोन किया तो एबुलेंस नहीं पहुंची जिसकी वजह से आटो के माध्यम से उसे अस्पताल ले जाया गया ।
स्कूल BmG माइंस के समीप स्थित है और यहां ब्लास्टिंग भी होती रहती है जिसकी वजह से नई दीवारों में दरार पड़ी हुई है तो यह तो पुराना भवन है ।

More Stories
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन
कटनी मुड़वारा स्टेशन में अवैध वेंडरों का जाल, ठेकेदार की दबंगई—मीडिया कर्मी को दी जान से मारने की धमकी
कटनी जंक्शन से मुड़वारा तक अवैध वेंडरों का जाल, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़—रेल प्रशासन मौन