Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रोड निर्माण से पूर्व भूमि पूजन सम्पन्न, विकास की नई इबारत लिखता विजयराघवगढ़ परिषद बनी कौमी एकता का प्रतीक, काग्रेस भाजपा सभी मिलकर नगर के विकास मे सामिल

रोड निर्माण से पूर्व भूमि पूजन सम्पन्न, विकास की नई इबारत लिखता विजयराघवगढ़

परिषद बनी कौमी एकता का प्रतीक, काग्रेस भाजपा सभी मिलकर नगर के विकास मे सामिल

विजयराघवगढ़ में विकास की रफ्तार अब केवल योजनाओं तक सीमित नहीं बल्कि धरातल पर आकार लेती दिखाई दे रही है। विजयराघवगढ़ नगर परिषद बनी कौमी एकता का प्रतीक अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे सभी को एक धागे मे पिरोकर नगर विकास मे सामिल रखती है काग्रेस भाजपा सभी मिलकर नगर के विकास मे सामिल है। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे द्वारा निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में वार्ड नम्बर आठ वार्ड नंबर तीन के बीत के मार्ग का नव निर्माण हेतु आज रोड निर्माण कार्य के पूर्व विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे उपाध्यक्ष हरिओम वर्मन पार्षद श्रीमती माया विजय गुप्ता श्रीमति बलराम कल्पना सोनी बलराम गुप्ता रमाकांत तिवारी सरोज साहब लाल चौधरी ठेकेदार बीके सोनी माधुरी मिश्रा तथा सैकड़ों गणमान्य नागरिकों और पार्षदों की गरिमामयी सहभागिता के साथ उपस्थिति रही।भूमि पूजन के अवसर पर अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे ने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में नगर में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण का कार्य नहीं बल्कि नगर के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। लगातार हो रहे भूमि पूजन कार्यक्रम इस बात के साक्षी हैं कि नगर परिषद विजयराघवगढ़ को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष ने कहा जब नारी संकल्प लेती है तो परिवर्तन इतिहास बन जाता है।सेवा और समर्पण यदि साथ हो तो विकास स्वयं मार्ग खोज लेता है।नगर की बदलती तस्वीर और संवरती तकदीर आज हर नागरिक अनुभव कर रहा है। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन और अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे के सतत परिश्रम का परिणाम है कि नगर में विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर आगे बढ़ रही है। यह भूमि पूजन केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि जनविश्वास नेतृत्व और संकल्प की वह नींव है जिस पर विजयराघवगढ़ का सुनहरा कल निर्मित होगा।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302