Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 51 जोड़े वैवाहिक जीवन के पावन बंधन में बंधे मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दी उपहार सामग्री , जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 51 जोड़े वैवाहिक जीवन के पावन बंधन में बंधे

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दी उपहार सामग्री , जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कटनी कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन उत्साह और सामाजिक समरसता के अद्भुत वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया गया जिससे संपूर्ण परिसर मंगलध्वनि और वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो उठा।जनपद पंचायत के तत्वावधान में 51 दूल्हों की बारात ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ निकाली गई। नगरवासियों ने हर्षोल्लास के साथ बारात का स्वागत किया। जनपद पंचायत प्रांगण में अतिथियों ने बधू पक्ष की भूमिका निभाते हुए परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ सभी जोड़ों का अभिनंदन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य से 51 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर जीवनसाथी बने। इस अवसर पर मंचासीन जनप्रतिनिधियों में जनपद पंचायत अध्यक्ष सुधा कोल उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे उपाध्यक्ष हरिओम वर्मन मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान पार्षद कल्पना सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी बृतेश जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। विवाह सम्पन्न होने के पश्चात शासन की योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े के खाते में 49 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। साथ ही जनपद पंचायत द्वारा सभी 51 जोड़ों को घरेलू उपयोग की सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रतेश जैन ने नवदम्पत्तियों को मंगलकामनाएँ देते हुए कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं बल्कि बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप गांव-गांव से पात्र वर-वधुओं का चयन कर दोनों पक्षों की सहमति और उपस्थिति में यह आयोजन सम्पन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों के लिए प्रारंभ की गई यह योजना सामाजिक समानता और सम्मान का प्रतीक है।कार्यक्रम में आए परिवारों और अतिथियों के लिए जलपान एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई जिससे आयोजन पूर्णतः सुव्यवस्थित और गरिमामय रहा।मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान कर सामाजिक सुरक्षा देना है ताकि कोई भी बेटी केवल संसाधनों के अभाव में अपने नए जीवन की शुरुआत से वंचित न रहे।इस पावन अवसर पर वातावरण मानो स्वयं कह उठा जहाँ बेटियों का सम्मान है वहीं समाज की सच्ची पहचान है।सात फेरे जब संग निभाने का वचन दें वहीं से जीवन में नवप्रभात का आगमन होता है। विजयराघवगढ़ की इस पावन धरती पर सम्पन्न हुआ यह सामूहिक विवाह सम्मेलन न केवल 51 परिवारों के लिए आनंद का पर्व बना बल्कि समाज में समानता सहयोग और संस्कारों की अलख जगाने वाला प्रेरणादायी आयोजन भी सिद्ध हुआ।

शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302