पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



*एक माह पूर्ण करने जा रही प्रतियोगिता*
कटनी। प्रागेतिहासिक काल से लेकर ब्रिटिश शासन के पूर्व तक कटनी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में आज की प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को जानकारी हासिल हो रही है। जिसमें प्रतिभागी इस अवधि में कटनी के विभिन्न परिवेश में हुए परिवर्तन के बारे में बारीकी से जान रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 8 मई से प्रारंभ हुई यह प्रतियोगिता अपने पहले माह की अवधि पूर्ण करने जा रही है।
*वन्य प्राणियों और जैव विविधता से रूबरू हुए प्रतिभागी*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता के माध्यम से कटनी वन मंडल, यहां पाए जाने वाले वन्य प्राणियों व जैव विविधता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई। प्रतिभागियों ने कटनी वन मंडल, इसके अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र, पेड़ों, शाकाहारी और मांसाहारी वन्य प्राणियों, सरीसृप, पक्षियों, जलीय जीवों से लेकर कीट पतंगों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी का सही उत्तर देकर और रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के उपरांत 4 विजेता चुने गए। जिनमें स्वाति रैकवार मदन मोहन चौबे वार्ड प्रथम, वंदना बगड़िया स्टेशन रोड द्वितीय, साधना राय बाकल तृतीय और संदीप कुमार त्रिपाठी दुबे कॉलोनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

More Stories
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन
कटनी मुड़वारा स्टेशन में अवैध वेंडरों का जाल, ठेकेदार की दबंगई—मीडिया कर्मी को दी जान से मारने की धमकी