Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी ग्रामीण अस्पताल द्वारा अनिश्चित रूप से होने वाली बारिश के वजह से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनहित में व्यापक जागरूकता संदेश….

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी ग्रामीण अस्पताल द्वारा अनिश्चित रूप से होने वाली बारिश के वजह से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनहित में व्यापक जागरूकता संदेश….

 

 

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत यह अभियान स्वास्थ्य विभाग सहित डॉ ऋषिकेश बर्डे के प्रयास से संचालित किया गया l जिसका उद्देश्य जनमानस को संचारी एवं वेक्टर जनित रोगों के प्रति सजग करना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए उपयोग की जाने वाली फॉगिंग मशीन और आम लोगों को जागरूकता के लिये सतर्कता रहने को कहा l

विशेषज्ञों ने बताया कि वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण तभी संभव है जब आम जनता भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए। लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक जगह और घर के सालो से संडास – गटर मे मल-मूत्र के संचय के प्रदूषित पाणी के वजह से रोग का संक्रमण होता है l इसलिये बारिश के मौसम के पहले साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेक्टर जनित रोग तज्ञ डॉ.ऋषिकेश बर्डे, मलेरिया अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे । चिकित्सा अभियान के जरिए लोगों को जागरूक कर संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण का लक्ष्य रखा गया।

 

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..