Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह

मेरा बस इतना कहना है,साथी पत्रकारों से, हम लोहे को काट रहे हैं कागज की तलवारों से

पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां

होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह

कटनी। जिला पत्रकार संघ द्वारा परस्पर पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 4 अप्रैल 2026, शनिवार को होटल उर्वशी में आयोजित किया गया। पत्रकारों ने पत्रकारिता जगत में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार मंथन कर संबोधित किया। कार्यक्रम में पत्रकारों की समन्वयता से अपार उत्साह झलक रहा था। नगर के गणमान्य वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में कार्यक्रम पूरी गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।
पत्रकार मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला पत्रकार संघ के संस्थापक कृष्णकांत अग्निहोत्री (भोला बाबू) की उपस्थिति रही जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर आशीष तिवारी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शन गौर, यशभारत डॉट काम के संपादक आशुतोष शुक्ला, स्वतंत्र पत्रकार एवं अधिवक्ता अश्वनी बडग़ैया व जनसंपर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा व भवानी तिवारी ने किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, महासचिव गिरीश श्रीवास्तव, प्रवक्ता भवानी तिवारी, संगठन मंत्री द्वय रोहित सेन, अंकुश रजक ने मंचासीन अतिथियों का तिलक वंदन करते हुए पुष्पहारों से स्वागत किया। इसके उपरांत समस्त पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं प्रदान की।

1970 में जिला पत्रकार संघ का गठन, पूर्व मंत्री स्व सत्येन्द्र पाठक संरक्षक रहे

जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं विवेक शुक्ला ने स्वागत उदबोधन में जिला पत्रकार संघ के संबंध में अतिथिगणों को अवगत कराया कि 1970 में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए जिला पत्रकार संघ का गठन किया गया था। जिला पत्रकार संघ में संरक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी स्व सत्येन्द्र पाठक रहे और वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री भोला बाबू अध्यक्ष बने। उस समय अखबार गिनती के हुआ करते थे, अखबार प्रकाशित करने दिन रात कठिन परिश्रम होता था, पत्रकारों की भूमिका समाज और शहर में बुद्धिजीवी और प्रतिष्ठित श्रेष्ठ नागरिक की होती थी। जिला पत्रकार संघ का परिवार बढता चला गया और आज मुझे दायित्व सौपा गया।उस समय संघ के संरक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी स्व सत्येन्द्र पाठक थे तो मेरे कार्यकाल में उनके सुपुत्र पूर्वमंत्री विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक है और उनका पत्रकारों तथा जिला पत्रकार संघ को सदैव अतुलनीय योगदान रहता है।
आज पत्रकार कठिन चुनौतियों का सामना कर रहा है किसी का एक शेर याद आता है-
मेरा बस इतना कहना है
साथी पत्रकारों से
हम लोहे को काट रहे हैं
कागज की तलवारों से
हमारे सामने लोहे को कागज की तलवार से काटने सामान चुनौती बनी हुई है श्री शुक्ला ने समस्त पत्रकारों का आत्मीय से स्वागत किया।

पत्रकारिता दुर्भावनापूर्ण न है निष्पक्ष- निर्भीक के तथ्यात्मक हो-प्रियदर्शन गौर

कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ पार्षद प्रियदर्शन गौर ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक ता के उस पायदान पर खडा है जहाँ पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण पेशा बन गयी है,सोशल मीडिया के युग ने पत्रकारिता को अधिक पप्रभावी और तेज तो किया है लेकिन पत्रकारिता निष्पक्ष निर्भीक के साथ तथ्यात्मक होना चाहिये दुर्भावनापूर्ण पत्रकारिता धहीं होना चाहिये। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अश्वनि बडगैया ने कहा पत्रकारों को पत्रकारिता जगत में संस्थाओं से कभी पत्रकारिता करने की स्वतंत्रता नसीब नहीं हुई पत्रकारिता का व्यवसाय जिस दिन थमेगा पत्रकार की कलम स्वत:बोलेगी।यशभारत डाट का के संपादक आशुतोष शुक्ला ने कहा पत्रकारिता का क्षेत्र अब विस्तृत हो गया है इसमें पत्रकारों को चुनौती भी है और सरलता सहजता भी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिला पत्रकार संघ के आयोजको को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि पत्रकार बंधुओं द्धारा परष्पर सदभाव के ऐसे आयोजनों से मनोबल और पत्रकारिता के प्रति उत्साह बढता है। पत्रकार सुबह से लेकर शाम तक खबरों की खोज में लगे रहते हैं। उन्हें इतना समय भी नहीं मिलता कि वे अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकें। काम के तनाव के बीच मिलन समारोह जैसे आयोजनों से उन्हें अपनी खुशी का इजहार करने का मौका मिलता है। इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में भवानी तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुये कलेक्टर आशीष तिवारी की जिले में बेहतरीन कार्यशैली और शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में सक्रियता पर कार्यक्रम चार पंक्तियों से सम्मानित किया कि
गर आदमी का पराये ग़म से रिश्ता हो जाये
तो आदमी आदमी न रहे फरिश्ता हो जाये
जिले के लिये कलेक्टर श्री तिवारी फरिश्ता बनकर आये है।सभी अतिथियों और पत्रकार बंधुओं के प्रति जिला पत्रकार संघ की तरफ से आभार व्यक्त किया।

इनकी रही उपस्थिति

जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वष्ठि पत्रकार लालजी शर्मा, आशीष सोनी, वंदना तिवारी, सुरेन्द्र राजपूत, सुनील मुरारी, कमलेश सिंह, संजय शर्मा, रजनीश बाजपेयी, शिव प्रताप सिंह, बाल्मीकि पांडेय, रवि पांडे, अनिल राज तिवारी, मुकेश तिवारी, संजय अग्रवाल, संजय गुप्ता, अशोक वर्मा, कमलेश तिवारी,राकेश चतुर्वेदी, अमित यादव, मनोज प्यासी, विकास बर्मन, जितेन्द्र द्विवेदी, सुजीत तिवारी, यश खरे, सुनील यादव, श्रद्धेश मिश्रा, प्रकाश पटेल, जाहिद हुसैन सिद्दकी, असलम खान, शकील खान, इनायत खान, सचिन तिवारी, दिलीप शुक्ला (गोलू), संदीप शर्मा,राहुल उपाध्याय, जितेन्द्र राय, संजय खरे, मनोज खरे, राकेश तिवारी, नवनीत गुप्ता, अनंत गुप्ता, अनिरूद्ध बजाज, मुरली पृथ्यानी, विष्णु वलेचा, सुभाष गर्ग, प्रभाकर सिंह, अभिषेक शुक्ला, अमित तिवारी, अनन्त चतुर्वेदी (पिंटू), अंकुश रजक, तपन निषाद, विजय उपाध्याय, अंशुल बेहरे, बल्लू यादव, शरद यादव, रवि ठाकुर, हेमंत सिंह, अवधेश सिंह चौहान, सुशील दुबे, सुजीत तिवारी, अनुनय शुक्ला, अनुभव शुक्ला, सुमित पांडे, सत्येंद्र गौतम, सचिन मिश्रा, विनोद दुबे, अभिषेक तिवारी, साध्वी निगम, नीलेश पटेल, सूरज साहू, दीपक रजक, सावन अहिरवार, कृष्ण कुमार ठाकुर, शशिकांत दुबे, योगेश दुबे, पंकज शर्मा, सुनील दुबे, बंटू रोहरा सहित शहर के तमाम पत्रकारों की उपस्थिति रहीं।