ब्यूरो चीफ अमित परौहा







लोकेशन – जबलपुर
जबलपुर न्यूज़- 10/06/2023 जबलपुर महानगर में मातृ शक्तियों के द्वारा शुक्रवार को कछपुरा ब्रिज हनुमान मंदिर मैं सर्वप्रथम हनुमान दरवार में सभी नारी शक्ती ने प्रभु से प्रार्थना की और फिर उपस्थिति सभी नारी शक्तियों ने सुहागलो का कार्यक्रम कर पूजा आर्चना की । इन सभी नारी शक्तियों के द्वारा सफलता पूर्वक आयोजन किया गया । नारी शक्ती ने सोचा नहीं था कि हनुमान मंदिर में बहुत ही भव्य रूप में ये कार्यक्रम होगा । इस गौरव पूर्ण व सफलता पूर्ण संपन्न हुये इस कार्यक्रम में हमारे भारत संस्कृति के इस प्रतीक सुहागिनों का यह कार्यक्रम है सुख समृद्धि शक्ती सुहागन माता का आशीर्वाद प्राप्त करके सभी मात्र शक्तियां हर्षित हुई। साथ ही इस कार्यक्रम में वह भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की संचालिका मंजू शर्मा ने मीडिया को बताया कि हम सभी नारी शक्तियों का संगठन और कार्य यूहीं सभी के सहयोग से किया जा रहा हैं ।
इस कार्यक्रम के दौरान उपस्तिथि- रानी तिवारी,कुमकुम पांडे,एवं हमारे मंच के सदस्य रेणुका सिंह ठाकुर, प्रीति नाग, सुजाता मिश्रा, सुनीता विश्वकर्मा,शिवांगी तिवारी,सुनीता यादव,नीलम नामदेव, विनीता सोनी एवं सभी मातृ शक्तियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है