Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सन्दीप शर्मा रिपोर्ट

कमलनाथ की 15 माह की सरकार में हर वर्ग हुआ त्रस्त, भाजपा ने हर घर पहुंचाई राहत: दीपक टण्डन

प्रदेश और कटनी में विकास के ऐतिहासिक कार्यों हुए: संदीप जायसवाल

भाजपा की पत्रकार वार्ता

कटनी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बीते 3 सालों में प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए जनहितकारी योजनाओं को पुनः शुरू किया। कांग्रेस की जनविरोधी सरकार के कृत्यों को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ठीक करने के संकल्प में जुटी है। आज हर वर्ग के लोग भाजपा की प्रदेश और देश की सरकार से किसी न किसी योजना का लाभ ले रहे हैं। विकास के मामलों में खुद जनता ही भाजपा सरकार के कार्यों का मूल्यांकन कर पुनः आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कही। जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पहले 55 साल प्रदेश का विनास किया और फिर मौका मिलते ही 15 माह की कमलनाथ सरकार ने इस सर्वनाश को आगे बढ़ाया। इसी के कारण कांग्रेस की सरकार अपने अंतर्विरोध में गिरी। आज प्रदेश में भाजपा की शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व वाली सरकार ने पुनः जनहित लोकनीति विकास तथा गरीब कल्याण के कार्यों को पुनः शुरू किया जिसका लाभ जन जन तक पहुंच रहा है। कांग्रेस सुबह से झूठ का प्रचार प्रसार करने में जुट जाती है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सुंबह से झूठ का डमरू बजाने लगते हैं। पर अब जनता कांग्रेस को फिर जवाब देने के लिए तैयार है। जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने प्रदेश की दर्जनों योजनाओं तथा जनहित के निर्णयों की जानकारी दी। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेस शासन में रुकी पड़ी योजनाओं को शुरू किया गया। श्री जायसवाल ने कटनी मुड़वारा विधानसभा में हुए अनेक विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी साथ ही आने वाले समय मे जनता के लाभ वाली कई योजनाओं के संकल्प को पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा सहित भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों ने कटनी को अनेक सौगात दीं। श्री जायसवाल ने कहा कि नेतृत्व से जब जब कटनी के विकास के लिए अपेक्षा की गई वह पूरी हुई। मिशन चौक ओव्हर ब्रिज से लेकर कन्या महाविद्यालय तथा निर्मित हो रहे फारेस्टर खेल मैदान में निर्माण के बड़े कामों के अलावा गत दिनों हुए 56 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, केडीए अध्यक्ष श्री पीताम्बर टोपनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शशांक श्रीवास्तव ने भी राज्य की सरकार के जनहितकारी कार्यों की जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष श्री मृदुल द्विवेदी, पार्षद बीना बैनर्जी, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, जिला सोशल मीडिया संयोजक सचिन तिवारी उपस्थित थे।

आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी