
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
=================================
कटनी (25 जुलाई ) – मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से संबंधित मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त सभी शिकायतों का समाधानकारक निराकरण कर दिया गया है। योजना के तहत सभी चारों महिला हितग्राहियों में से प्रत्येक के बैंक खाते मे एक-एक हजार रूपये प्राप्त हो चुके है।
जिला प्रबंधक लोक सेवा दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से संबंधित शिकायतें निराकृत कर दी गई है। नगर परिषद बरही वार्ड नंबर 3 निवासी श्रीमती पानबाई पटेल ने बताया कि उनके बैंक खाते में योजना की राशि एक हजार रूपये प्राप्त हो चुकी है। इसी प्रकार नगर परिषद कैमोर के डॉ अम्बेडकर वार्ड नंबर 15 की निवासी श्रीमती अंजु गुप्ता ने बताया कि उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाता मे तथा कैमोर नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 की श्रीमती रानी बर्मन के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते मे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि पहुंचने की हितग्राहियों ने जानकारी दी है। कटनी वार्ड नंबर 28 की रहवासी श्रीमती सरोज कोरी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आने पर बताया कि उनके भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते मे एक हजार रूपये की राशि आ गई है।

More Stories
जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर 5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त
उद्योग विभाग में ‘बाबू’ बना बॉस! समय-नियम बेबस, दफ्तर में चलता ‘आराम तंत्र
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल