Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*रोड शो में कदम-कदम पर लोगो मे रहा उत्साह का माहौल*

कटनी (27 जुलाई) – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को कटनी जिले के ग्राम बड़गांव में विकास पर्व के दौरान विशाल रोड शो किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड शो मे विशाल जनसमूह उमड पडा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड शो का विशाल जनसमूह ने जगह-जगह पर पुष्पवर्षा व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। रोड शो में मामाजी और भैयाजी संबोधित कर जय जयकार के नारे लगाए गए। इस दौरान नागरिकों के द्वारा घरों की छत, मुंडेर और मंच से पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान के लिए लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कलश यात्रा निकाली गई, उनको स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड शो में बडी संख्या में महिला-पुरूष किसान, युवावर्ग व बुजुर्ग भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान का रोड शो मे संविदा कर्मचारी संघ, अतिथि शिक्षक संघ, स्वच्छताग्राही संगठन, रोजगार सहायक संघ, सरपंच सचिव संघ ,सहकारी कर्मचारी संघ, नवीन व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षण संघ, रानी दुर्गावती बहुउद्देशीय सहकारी समिति, सहित विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह स्वागत सत्कार किया। लाडली बहनों ने तख्तियों में शिवराज भैया का यही कहना, सशक्त बने मध्यप्रदेश की बहना‘ के नारों के साथ राखी भेंट की गई। रोड शो में प्रदेश के वित्त व जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवडा, सांसद खजुराहों श्री बीडी शर्मा, विधायक श्री संजय पाठक, श्री संदीप जयसवाल, श्री प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित विशाल जनसमुदाय उपस्थित था।