
जबलपुर की मांडवा बस्ती में स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास के 100 बच्चों की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई. यहां शाम को खाना खाने के बाद तकरीबन 100 बच्चे अचानक उल्टियां करने लगे.
कुछ बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की. बच्चों को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज के साथ जिला चिकित्सालय और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है. कुछ निजी अस्पतालों ने बच्चों को सरकारी अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया. सभी बीमार बच्चे
आदिवासी समुदाय के हैं, जो यहां मांडवा बस्ती में एकलव्य ट्राईबल हॉस्टल में रहते हैं. बच्चों का प्राथमिक उपचार जारी है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है