Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



अभिषेक नायक रिपोर्टर
एकजुटता के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने का लिया संकल्प
मध्यप्रदेश मैं वर्ष के अंत मे विधानसभा चुनाव होने है।भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के बाद कांग्रेस के द्वारा जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है।मंगलवार को जन आक्रोश यात्रा का बहोरीबंद विधानसभा मैं बिलहरी से आगाज हुआ।इसके बाद यात्रा तेवरी होते हुए देर शाम स्लीमनाबाद पहुँची ।जहां जन सभा आयोजित की गई।जहां जन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सहप्रभारी महेश गुलवानी ने भाजपा सरकार को 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार बताते हुए कहा कि पैसे के बल पर चुनी हुई सरकार को गिराया गया। भाजपा ने जनता को कुछ दिया ही नहीं तो आशीर्वाद यात्रा के कोई मायने नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे फिजूल के पैसे बहा रहे हैं और खज़ाना खाली कर रहे हैं।शिवराज सिंह चौहान को 18 वर्षों तक लाडली बहनों की क्यो याद नही आई।जब कमलनाथ में नारी सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह 1500 रुपये देने की घोषणा की तो शिवराज को लाडली बहनों की याद आई। स्लीमनाबाद आमसभा में बहोरीबंद विधानसभा से सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को खड़ा कर शपथ दिलाई और कहा कि इनमें से किसी एक को कांग्रेस टिकट देगी। चुनाव में बाकी सभी लोग मिल जुलकर कांग्रेस को बहोरीबंद विधानसभा से जीत दिलाएंगे।
वही यात्रा मैं शामिल जिला कांग्रेस प्रभारी रमेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानी दी है। देश को एकता के सूत्र में बांध कर आजाद कराया है। अपनी हार सुनिश्चित देख भाजपा आम जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से महंगाई आसमान छू रही है। लोगों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लोकतंत्र का गला घोंटकर सरकार बनाने वाली भाजपा ने प्रदेश की जो दुर्दशा की है, उससे हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किसानों के दो लाख तक कर्ज माफ किया था , लेकिन भाजपा सरकार अब उनसे ब्याज सहित वसूली कर रही है।
वही स्लीमनाबाद क्षेत्र क्रमांक 3 से जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंडित प्रदीप त्रिपाठी ने भी भाजपा की डबल इंजन सरकार की दमनकारी नीतियों को जमकर घेरा।साथ ही कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही बहोरीबंद विधानसभा की दशकों पुरानी बहुप्रतीक्षित नर्मदा जल की मांग को पूर्ण किया जाएगा। साथ ही महंगाई,भ्रष्टाचार, बिजलीव खाद सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान कांग्रेस ग्रामीण महिला अध्यक्ष माधुरी जैन, पूर्व विधायक निशिथ पटेल,युकां विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव,डॉ के एल जैन,रामनरेश त्रिपाठी,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव,डॉ आर के यादव, अनुराग मिश्रा, बहोरीबंद ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल,, स्लीमनाबाद मडलंम अध्यक्ष राकेश साहू ,आकेश जैन केशव नायक, सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनसैलाब उपस्थित रहा।