Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को दूषित फल एवं सब्जियो के रोकथाम हेतु अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन बरही जिला कटनी के द्वारा सौपा गया पत्र।*



*जिला कटनी*

थोक सब्जी एवं फल विक्रेताओं के द्वारा नगर में अमानक एवं गुणवत्ताहीन दूषित फल एवं सब्जियां के विक्रय पर तत्काल कार्यवाही करते हुए लोगों के जान से खिलवाड़ करने वाले थोक व्यापारियों पर दंडात्मक कार्यवाही करनी बाबत,,

नगर परिषद नगर के क्षेत्रो एवं नगर के विभिन्न स्थानों में थोक सब्जी एवं फल विक्रेताओं के द्वारा कोल्ड स्टोरेज से बाहर से कम दाम में मिलने वाली अमानक, गुणवत्ताहीन फल, सब्जियां नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों को विक्रय की जाती है,
जिसमें मजबूरी बस आम उपभोक्ता
खरीदता है और दूषित अमानक वस्तु उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने पर उन्हें, अनेकों बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
नगर में फल एवं थोक सब्जियो व्यवसाययों के लाइसेंस एवं जीएसटी नंबर तथा मानकता पर कसौटी रखने तथा उनके द्वारा इस्तेमाल किया जा रहे तौल, कांटा एवं विक्रय की जाने वाली वस्तुएं की कसौटी परखना , आम उपभोक्ताओं के हित में लाभकारी होगा, यदि जो थोक विक्रेता इन कसौटियों पर खड़े नहीं तो उन पर दंडात्मक कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।

अतः इस वास्ते आवेदन पत्र उपभोक्ताओं के हित प्रस्तुत है तत्काल पारदर्शी निपक्ष कार्यवाही की जाए,
थोक सब्जी एवं फल व्यापारी खराब एवं बची हुई फल सब्जियों को आवासीय बस्ती के बीच रोड में फेंकते है जिससे बदबू फैलती है और पशु सड़ी गली फल एवं सब्जियों को खाते हैं, इस कारण मानव एवं पशुधन भी खतरे में है।


प्रतिलिपि – श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला कटनी एवं श्रीमान उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी जिला कटनी की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत।