
सीतापुर। सिधौली कोतवाली इलाके में एक संस्कृत विद्यालय में एक आचार्य की क्रूरता सामने आई है। यहां आचार्य द्वारा एक छात्र को बेरहमी से डंडों से पीटा गया। आचार्य की क्रूरता यही पर नही रुकी,आचार्य ने इस दौरान बच्चे को उठाकर पटक भी दिया। आचार्य की इस क्रूरता के दौरान संस्कृत विद्यालय के कुछ छात्र खड़े हुए इसे देखते हुए भी नजर आ रहे है। आचार्य की क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालाँकि अमृत विचार इस वीडियो की पुष्टि नही करता है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के छांजन गांव स्थित किशोरी संस्कृत आवासीय विद्यालय में आचार्य सतीश का वीडियो सामने आने के बाद चर्चाओ का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार आचार्य सतीश बच्चे को बेबर्दी से पीटते हुए नजर आ रहे है। छात्र नेकर और बनियान में नजर आ रहा है। पिटाई के दौरान जब छात्र जमीन पर गिरा तो आचार्य उसके पैरों में छड़ी से बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। बच्चा सीता रसोई गांव का बताया जा रहा है। छात्र से मारपीट के दौरान आचार्य बच्चे को धमका भी रहे है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष है और वह शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो की जांचकर दोषी पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*