Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

तपस्वी अर्चना संचेती का मासक्षमण पूर्ण होने पर आज आष्टा में तपस्वी का किला मन्दिर से निकला भव्य वरघोड़ा,नगर के नागरिको ने तपस्वी का स्वागत-सम्मान कर तप की अनुमोदना

आष्टा । श्री मालव गिरनार तीर्थ किला मन्दिर जी मे विराजित तीर्थधिपति भगवान श्री नेमिनाथ जी की कृपा,आचार्य भगवंत श्री राजतिलक सूरीश्वर जी महाराज साहब के आशीर्वाद एवं चातुर्मास हेतु विराजित तपोनिधि साध्वी भगवंत श्री हर्षपूर्णा श्रीजी महाराज साहब आदि ठाना 5 की प्रेरणा से सुश्राविका श्रीमति प्रेमबाई संचेती की पुत्रवधू श्रीमति अर्चना (अंजू) नवनीत संचेती की 30 उपवास की कठिन तपस्या आज पूर्ण हुई। तपस्या निमित्त आज 12 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 9.30 बजे श्री नेमिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर किला से तपस्वी का विशाल वरघोड़ा निकला । जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ भगवती पैलेस कन्नौद रोड पहुचा। यहा पर तपस्वी का बहुमान सहित अन्य कार्यक्रम सम्पन्न हुए। आज प्रातः किला मन्दिर जी से प्रारम्भ हुआ वरघोड़ा भवानी चौक, बड़ा बाजार,गंज,गल चौराहा,कॉलोनी चौराहा,कन्नौद रोड,मंडी गेट से होता हुआ भगवती पैलेस पहुचा। सुसज्जित बग्गी में बैठी तपस्वी अर्चना नवनीत संचेती का पूरे नगर में स्थान स्थान और नगर के नागरिको,संगठनों,समाज बंधुओं सहित कई परिवारों ने स्वागत सम्मान किया। वही वरघोड़े में समाज के युवा रजत बेदी में विराजित भगवान की बेदी को अपने कंधों पर लिये पूजन की पोशाक में चल रहे थे। वही आज भटिंडा पंजाब के आये बेंड के कलाकारों ने वरघोड़े में चौराहे चौराहे पर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
चित्र