*विशाल आमसभा को करेंगे संबोधित भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे*
राहुल राठोड़ रिपोर्टर
सरदारपुर – विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार प्रसार जोरों पर शुरू कर दिया है। पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अब सभाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया के पक्ष में आम सभा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरदारपुर विधानसभा के राजोद लाबरिया मंडल के बरमंडल आ रहें हैं। मुख्यमंत्री की सभा को लेकर यहां कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी। मंगलवार को बरमंडल में भाजपा के विधानसभा प्रभारी दिलीप पटोदिंया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर सीएम की सभा सरदारपुर विधानसभा के बरमंडल में होने की बात बताईं। बरमंडल के दशहरे मैदान में 4 नवंबर को 12:00 बजे सीएम की सभा होगी सभा को लेकर आज दोपहर में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, सहित पार्टी पदाधिकारी दौरा कर सभा स्थल का चयन करेंगे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आज एसडीएम राहुल चौहान व एसडीओपी आशुतोष पटेल बरमंडल पहुंच कर सभा स्थल एवं हेलीपैड स्थान आदि का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को इनपुट देंगे।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है