Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिल कटनी तहसील स्लीमनाबाद मे स्थित इंद्रा मार्वल माईस ने ग्राम पंचायत निमास के आदिवासी रामपुर मोहल्ले मे 50 लोगों को किये गर्म कम्बल वितरित

जिल कटनी तहसील स्लीमनाबाद मे स्थित इंद्रा मार्वल माईस ने ग्राम पंचायत निमास के आदिवासी रामपुर मोहल्ले मे 50 लोगों को किये गर्म कम्बल वितरित
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट

बहोरीबंद सर्दी की रातें गरीबों के लिए बहुत भारी पड़ती हैं। उन्हें तलाश रहती है किसी ऐसे मसीहा की जो आकर उनको ठंड से बचा सके। ठिठुरते हुए रात न गुजारनी पड़े। बहुत से गरीब इन सर्दी की रातों में खुले आसमान के नीचे कांपते रहते हैं। हालांकि ऐसे कई लोग हैं जो गरीबों की पीड़ा को समझते हुए नेक कार्य के लिए आगे आते हैं और गर्म कपड़े, कम्बल आदि का वितरण कर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

सर्द होती रातों में ठंड से कापंते गरीब, असहाय, लाचार लोगों को गर्माहट देने की ठोस पहल के तहत कड़ाके की ठंड में गरीब आदिवासी गरीब बुजुर्गों को गर्म कपड़ों के अभाव में न जीना पड़े इसके लिए इंद्रा मार्वल निमास के संचालक द्वारा निमास सरपंच विनिता विरेंद्र नायक के नेतृत्व में निमास रामपुर आदिवासी मुहल्ले मे गर्म कम्बल बांटे। इंद्रा मार्वल की ओर से आज 26जनवरी को शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर निमास मे 50 गरीब लोगों को गर्म कम्बल वितरित किए गए।इस दौरान सरपंच विनीता वीरेंद्र नायक शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकिशोर नायक, राजेश पटेल, ग्राम पंचायत पंच अभिषेक नायक, शैलू नायक जावहर महरा आदि लोग मोजूद रहै ।