कटनी। शहरी क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं की चोर बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली, माधवनगर एवं कुठला थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं इस बात की प्रत्यक्ष प्रमाण है। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते वाहन चोर ऐसा लगता है पुलिस को चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। दो पहिया वाहन की चोरी तो बड़ी आम हो चुकी है। अब वाहन चोर चार पहिया वाहन चुराने से भी बाज नहीं आ रहे। पुलिस की कार्यशैली को चुनौती देते हुए माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित सिंधु भवन के पीछे से बीती देर रात वाहन चोर एक लग्जरी कर लेकर रफू चक्कर हो गए। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन हमेशा की तरह अभी तक चोर पुलिस की पहुंच से कोसों दूर है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बांग्ला लाइन निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पिता स्वर्गीय सच्चे माल लखानी की ब्रेजा कार माधव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैरेन लाइन में सिंधु भवन के पीछे खड़ी थी। 27 जनवरी की देर रात लगभग 1:00 बजे अज्ञात चोर कार लेकर चंपत हो गए। पुलिस में वाहन मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस कर चोरी करने वाले चोरों का पता लगाने में नाकाम साबित हुई थी।

More Stories
कटनी आर पी एफ (RPF)पुलिस नें रेलवे केबल चोरी का बड़ा खुलासा: 4 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 1 फरार, रिसीवर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
खेत में छिपा था शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा — दो आरोपी फरार
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार