Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़ *पुलिस के हत्थे चढ़ा 08 साल से फरार चोरी के मामले में स्थायी वारण्टी* *गिरफ्तारी के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश* जिला पुलिस कप्तान के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा फरार एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु निरंतर तलाश जारी है वहीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं एस डी ओ पी सारंगपुर सुश्री जॉयस दास के मागदर्शन में थाना सारंगपुर की पुलिस टीम द्वारा 08 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। माननीय जे एम एफ सी न्यायालय सारंगपुर के प्रकरण क्रमांक 272/13, अपराध क्रमांक 540/13 धारा 457,380 भा द वि में जारी स्थाई वारंट तामीली हेतु थाना सारंगपुर पर प्राप्त हुआ था। सारंगपुर पुलिस द्वारा उक्त वारंटी की गिरफ्तारी हेतु कई बार प्रयास किये गए लेकिन वारंटी बहुत ही शातिर किस्म का होने के कारण पुलिस टीम से बचता रहा, तलाश के दौरान ही मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर वारंटी सिद्धांत पारदी उम्र 28 साल, निवासी अचार फैक्टरी के पास, मक्सी रोड, उज्जैन को सारंगपुर की पुलिस टीम द्वारा उज्जैन से उसके निवास से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, वर्ष 2013 में साथियों के साथ मिल कर इन लोगो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 08 साल पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ ,उनि अंकुर चौबे, आर. आशीष सेन, आर. पवन शर्मा एवम म.आर. श्रद्धा का सराहनीय योगदान रहा।

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट