लोकेशन-:सौंसर
सौंसर हिंसक हो चुके तेंदुआ ने सैकडों बकरियां और मवैशियों के बछडों को मारने के बाद वनविभाग की टीम ने आज ग्राम निमनी कढैया में दिनभर सर्चिग की गई और तेढुंआ को पकडने के लिए कन्हान नदी के किनारे पिंजरा लगाया गया.
वनविभाग के एसडीओ प्रमोद कुमार चोपडे ने बताया कि, बीते एक सप्ताह से हिंसक तेंदुआ द्वारा निरंतर पशुओं का शिकार कर रहा है. निमनी कढैया मे तेंदुआ के पगमार्क के आधार पर आज इस क्षेत्र कि सर्चिग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने

बुधवार को दिनभर की गई. लेकीन तेंदुआ का कई कोई ठिकाना नही दिखा. विभाग की टिम ने ग्राम के समीप ही बहने वाली कन्हान नदी के किनारे पिंजारा लगाया है.
श्री चोंपडे ने बताया कि, मंगलवार की रात्री भी हमारी टिम गांवो मे पहुचकर ग्रामिणों से चर्चा की है. गौरतलब हो कि, ग्रामीणों द्वारा एसडीएम को ज्ञापण देने के बाद वनविभाग का अमला अलर्ट हुआ और उन्होने आज यह कार्यवाही की है.
सौंसर से मंगल सिंह सोलंकी की रिपोर्ट

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया