रिपोर्टर संदीप शर्मा कटनी 
माई नदी से रपटा पेट्रोल पम्प तक सौंदरीकरण का होगा प्रयास, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समाज सेवी प्रवीण पप्पू बजाज के साथ किया स्थल निरीक्षण
कटनी। कटनी शहर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने के लिए कटनी महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में आज 26 फरवरी को उनके द्वारा समाज सेवी प्रवीण पप्पू बजाज के साथ माई नदी से रपटा तक सौन्दर्यीकरण हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके अंतर्गत माई नदी घाट, रपटा पेट्रोल पम्प तक के डिवाइडर, सौन्दर्यीकरण, विद्युत पोल, लाइट आदि का प्रस्ताव तैयार करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस दौरान सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, अभिषेक अरजरिया, दिवाकर तिवारी एवं अन्य की उपस्थिति रहीं।

More Stories
जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर 5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त
उद्योग विभाग में ‘बाबू’ बना बॉस! समय-नियम बेबस, दफ्तर में चलता ‘आराम तंत्र
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल