Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विकसित भारत -विकसित मध्यप्रदेश क़रीब 75 करोड़ रुपए की लागत से 311 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा 29 को प्रधानमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को देखने और सुनने की ,की गई है व्यवस्था हर पंचायत में उत्सवी माहौल में होगा भव्य और गरिमामय आयोजन जनप्रतिनिधियों की बैठक में दी गई जानकारी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

विकसित भारत -विकसित मध्यप्रदेश

क़रीब 75 करोड़ रुपए की लागत से 311 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा 29 को

प्रधानमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को देखने और सुनने की ,की गई है व्यवस्था

हर पंचायत में उत्सवी माहौल में होगा भव्य और गरिमामय आयोजन

जनप्रतिनिधियों की बैठक में दी गई जानकारी

जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कटनी (28 फरवरी) – विकसित भारत -विकसित मध्यप्रदेश की अवधारणा के तहत कटनी जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में 29 फरवरी गुरूवार को एक साथ करीब 74 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से रिकार्ड 311 विकास एवं निर्माण कार्यों का वर्चुअली भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। यह जानकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे आयोजित बैठक मे दी गई। विदित हो कि प्रधानमंत्री गुरुवार को शाम 4 बजे प्रदेश के 16 हजार 961 करोड रूपए के विकास कार्यों का वर्चुअल भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

बैठक में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, विधायक बड़ारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर अवि प्रसाद और अपर कलेक्टर साधना परस्ते, शहडोल सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम एवं खजुराहो सांसद प्रतिनिधि विकास द्विवेदी मोजूद रहे।

बैठक में अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि व्यापक भागीदारी के और जनहितैषी योजनाओं से जुड़े इस कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी के लिए भी निर्देशित किया गया है।

जिले भर में उल्लास और उमंग के साथ लोगों की भागीदारी के बीच लोक कल्याण से जुड़े निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास होंगा। बैठक में बताया गया कि ग्राम पंचायतों सहित जिले भर में प्रधानमंत्री श्री मोदी के भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखने और सुनने की व्यवस्था की गई है।

311 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में 311 निर्माण एवं विकास कार्यों का गुरुवार को लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। इसमें विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 17 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से 146 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा। जबकि मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में 16 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से 24 कार्यों का और बडवारा विधानसभा क्षेत्र में 17 करोड़ 73लाख रूपए की लागत वाले 77 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जायेगा। इसी प्रकार बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत वाले 64 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण उत्सवी माहौल में होगा।

यहां होंगे मुख्य कार्यक्रम

जिले के विधानसभा क्षेत्र बड़वारा का मुख्य कार्यक्रम स्थल विकासखण्ड मुख्यालय ढीमरखेड़ा में और विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र का मुख्य कार्यक्रम बरही में होगा। इसके अलावा कैमोर और विजयराघवगढ़ मे भी कार्यक्रम होंगे। जबकि मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र का मुख्य कार्यक्रम नगर निगम कटनी आडिटोरियम में और बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र का मुख्य कार्यक्रम विकासखण्ड मुख्यालय बहोरीबंद में आयोजित होगा।