Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सुविधा एक्सप्रेस में चोरी करने के बाद भोपाल के घर में छिपा रखे थे गहने, शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा, लगभग 1 लाख का माल किया बरामद*

रिपोर्टर संदीप शर्मा कटनी

सुविधा एक्सप्रेस में चोरी करने के बाद भोपाल के घर में छिपा रखे थे गहने, शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा, लगभग 1 लाख का माल किया बरामद
कटनी। प्लेट फार्म व चलित ट्रेनो, व आउटरों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओ की रोकथाम एवं मामलो में फरार आरोपियो की तलाश हेतु सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर लोकेश मार्को के व्दारा दिये गये निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सुश्री सारिका पाण्डेय के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चला कर जीआरपी थाना प्रभारी निरी. अरूणा वाहने द्वारा आरोपियों एवं बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चूका है
एक साल पहले हुई थी चोरी
मामले के फरियादिया श्रीमती विनाका कुमार पति हितेश कुमार सिंह उम्र 31 साल निवासी ए-2 ए-19 रुम न. 001 टाटा हाऊसिग पोईसर जिला पालघर महाराष्ट्र की दिनांक 03 अप्रैल 2023 को ट्रेन 82355 सुविधा एक्स. से पटना से मुम्बई की यात्रा कर रही थी। ट्रेन झुकेही स्टेशन के पास धीमी गति से चल रही थी इसी बीच एक व्यक्ति महिला के हाथ से झप्पटा मारकर पर्स छीन कर भाग गया। चोरी गए पर्स में सोने की चैन, दो लेडीज अगूठी, एक जोडी कान की बाली, टाईटन घड़ी, एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड व नगदी रखे थे। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान सायबर सेल जबलपुर से चोरी गये मोबाईल की सीडीआर प्राप्त होने पर ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमती 10000 रु. का आरोपी देशदीप जाटव निवासी ग्राम घानुकपुरा थाना नयागाँव जिला भिंड के पास से पूर्व में बरामद किया गया था, तथा मोबाईल बैचने वाला आदित्य जाटव पिता स्व. महेश जाटव उम्र 24 साल निवासी ग्राम सिगपुरा थाना उमरी जिला भिंड का काफी समय से फरार चल रहा था। जिसे गत 28 फरवरी 24 मुखविर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन कटनी मुडवारा के आऊटर पर संदिग्ध हालत में पाये जाने से गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय से आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाकर मामले में चोरी गया मसरुका आदित्य जाटव द्वारा अपने किराये के कमरे फूटा मकबरा छोला रोड भोपाल से एक सोने की चैन, दो सोने की अगूठी एवं एक जोड कान की बाली कुल कीमती 88400 रु. का मसरुका बरामद किया गया। चोरी गया ओप्पो कंपनी का मोबाईल पूर्व में जप्त किया जा चुका हैं।
कार्रवाई में निरीक्षक अरुणा वाहने, उनि अजय सिंह, आर. एस ठक्कर, प्र.आर. रघुराज परमार, मनोज मिश्रा, आर, प्रवीण तिवारी, आर. सुनील परस्ते, आर. ओमकार सिरसाम, नरेश अहिरवार, अंकित यादव, गौरव सिंह की सराहनी भूमिका रही ।