
।
मुख्यमंत्री डॉ यादव आज दोपहर लगभग 1:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा टेकनपुर पहुँचेगे। यहाँ से सड़क मार्ग द्वारा जौरासी आगमन होगा।
ग्वालियर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। विमानतल के वीआईपी लाउंज से वीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में हो रहे कार्यक्रम में हो रहे हैं शामिल।
विमानतल पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर व भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक शर्मा मुख्यमंत्री डॉ यादव के स्वागत के लिए पहुँचे थे।
भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ प्रदेश मंत्री भाजपा श्री लोकेन्द्र पाराशर एवं राज्य शासन के अपर सचिव श्री अविनाश लवानिया भी आए हैं।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*